फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family has demanded action from SSP in case of sexual assault on teenager and pressure for conversion

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव, पीड़ित मां ने SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार

Mon, 05 Jun 2023 10:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Jun 2023 10:20 PM IST
सार

Meerut News : किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि धर्मांतरण का भी दबाव बनाया गया। वहीं, पीड़ित किशोरी की मां ने SSP से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Family has demanded action from SSP in case of sexual assault on teenager and pressure for conversion
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दूसरे समुदाय के युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़िता सोमवार को अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि दो दिन से उसकी 15 वर्षीय बेटी काफी गुमसुम थी। बाद में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम मयूर बताया। कहा कि वह विदेश में नौकरी करता है। 
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। किशोरी का आरोप है कि भावनपुर निवासी युवक उसे बहलाकर नलकूप पर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: महिलाओं ने खूब बहाए आंसू, पर नहीं आए काम, अफसरों ने छीनी 600 बीघा जमीन, देखें विरोध की तस्वीरें

किशोरी ने बताया कि अब उसे पता चला कि मयूर का असली नाम मयूर खान है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मांतरण और खुद के साथ निकाह करने का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें: हाजी याकूब पर शिकंजा: मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी है आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed