{"_id":"6a6f5d32314793a7b20c94c6","slug":"family-attacked-with-sticks-and-iron-rods-after-asking-for-wages-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113062-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मजदूरी मांगने पर परिवार पर लाठी-सरियों से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मजदूरी मांगने पर परिवार पर लाठी-सरियों से हमला किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव तिगरी में अपनी बकाया मजदूरी मांगने गए डीशू के साथ मारपीट की गई। जिसमें सिर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ आए अन्य परिजनों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव तिगरी निवासी डीशू अपनी मां, बहन और मौसी के साथ गांव के ही रहने वाले व्यक्ति के घर अपनी बकाया 20 हजार रुपये मजदूरी लेने गया था। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी, आरोपी की पत्नी, भाई आदि ने उन्हें देखते ही जातिसूचक शब्द बोलते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आरोपी ने हाथ में लिए सरिये से हमला कर दिया, जिससे डीशू का सिर फट गया और खून बहने लगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता की बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर परिजनों की जान बचाई। आरोपियों ने भविष्य में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।