{"_id":"6a8ddafc64f065198206c464","slug":"family-attacked-for-standing-outside-the-house-meerut-news-c-72-1-mct1011-158342-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के बाहर खड़े होने का विरोध में परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के बाहर खड़े होने का विरोध में परिवार पर हमला
विज्ञापन
- हमले में तीन भाई हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव में मंगलवार रात घर के सामने खड़े होकर बीड़ी पीने से मना करना जुबैर व उसके परिवार को भारी पड़ गया। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद रात में खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि ठेकेदार उमर ने परिजनों के साथ धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस गया। आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के भाई गुलजार और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिंधावली निवासी जुबैर ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर पड़ोसी ठेकेदार उमर का बेटा अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहता है। घर के बाहर खड़े होकर युवक सिगरेट व बीड़ी पीते हैं। इस कारण महिलाओं व युवतियों को सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। पूर्व में कई बार युवकों को वहां से जाने के लिए कहा गया था। लेकिन वह अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते थे।
मंगलवार दोपहर भी उमर का बेटा दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। पीड़ित के परिजन ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में उमर परिजनों के साथ धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार और शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची तो हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल परिजन शोभापुर चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -