फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family alleges negligence in newborn's death.

Meerut News: नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 09:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Jun 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Family alleges negligence in newborn's death.
निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लगाया आरोप, सीएमओ से जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में परिजनों ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव एतमादनगर अलीपुर निवासी विनीत पाल का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को 3 जून को प्रसव के लिए सरधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने जरूरत पड़ने पर सी-सेक्शन की सहमति ली थी, लेकिन अगले दिन सामान्य प्रसव कराया गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान और उसके बाद नवजात की गंभीर स्थिति की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। शिकायत के अनुसार, नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची के मस्तिष्क में रक्त के थक्के होने और उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी। उपचार के दौरान 18 जून को नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रसूता के टांके सही तरीके से नहीं लगाए गए, जिसके कारण उन्हें बाद में दूसरे अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। उन्होंने सीएमओ से उपचार से संबंधित समस्त अभिलेख सुरक्षित कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed