फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Families with less than six members will also be 'Ayushman'

Meerut News: छह से कम सदस्य वाले परिवार भी होंगे ‘आयुष्मान’

Mon, 02 Oct 2023 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Families with less than six members will also be 'Ayushman'
मेरठ। वर्ष 2019 तक जिन राशन कार्डों में छह या इससे अधिक सदस्य रहे हों। अब इन राशन कार्डों से कुछ सदस्यों के नाम हटा भी दिए गए हों। ऐसे राशन कार्डों में भले ही सदस्यों की संख्या छह से कम यानी दो-तीन ही रह गई है तो भी इन परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। इतना ही नहीं जिन परिवारों के अकेले बुजुर्ग 60 साल से ऊपर के हैं, उनके पास राशन कार्ड है तो वह भी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने जनता को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजना संचालित की हुई है। सरकार ने जिले के दस हजार से अधिक ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड में 2019 तक छह या इससे अधिक सदस्य रहे हैं। ऐसे राशन कार्ड का डाटा सेव किया गया है। अब सरकार ने इस योजना में कुछ परिवर्तन करते हुए ऐसे परिवारों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिन परिवारों के 2019 तक छह या इससे अधिक सदस्य थे। इसके बाद कुछ सदस्य राशन कार्ड से हटा दिए गए। अब भले ही इनके राशन कार्ड में दो-तीन सदस्य ही हैं। ऐसे सभी परिवारों को भी आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इसके साथ साथ जिन परिवारों के बुजुर्ग अकेले रहते हैं और इनके नाम राशन कार्ड में दर्ज है। ऐसे बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए आयुष्मान को लेकर शासन से आदेश आया है। इसका अवलोकन किया जा रहा है। इसमें आपूर्ति विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 2019 तक बने राशन कार्डों का डाटा उपयोग में आ रहा है। इसमें भले ही किन्हीं कारणों से राशन कार्ड के सदस्यों की संख्या अब कम हो गई हो, लेकिन ऑनलाइन डाला पुराना ही उपयोग में लिया जा रहा है। इसलिए छह से कम सदस्यों वाले राशन कार्डों पर भी आयुष्मान बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने हमारे विभाग से ऐसे कार्ड धारकों का डाटा मांगा है। राशन डीलरों के माध्यम से आयुष्मान योजना का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed