{"_id":"6930424c2ad6080ff2073fad","slug":"families-in-ramraj-put-up-posters-urging-them-to-leave-their-homes-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110910-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रामराज के परिवारों ने घर छोड़कर जाने के पोस्टर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रामराज के परिवारों ने घर छोड़कर जाने के पोस्टर लगाए
विज्ञापन
पलायन का बैनर लिए लोग। (बहसूमा)
पुलिस बोली- पलायन के पोस्टर लगाने वालों पर पहले से दर्ज है प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज निवासी परिवारों ने बुधवार को रिहायशी गली में अवैध व्यावसायिक गतिविधि से तंग आकर अपने घरों को छोड़कर जाने के लिए मजबूर होने के पोस्टर लगाए हैं। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से ओमबीर व दीपक से रक्षा करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घर छोड़कर जाने वाले परिवारों के खिलाफ रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज है।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि रामराज में मुख्य मार्ग पर स्थित शुभम रेस्टोरेंट के पीछे वाली गली में उनके मकान हैं। रेस्टोरेंट का पिछला गेट इसी गली में है। आरोप है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी पीछे वाली गली में झूठे बर्तन धोते हैं। गली में गंदगी फैलाते हैं। बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वह शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। घर की महिलाओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। इसी रास्ते से रेस्टोरेंट में सब्जी, लकड़ी, सिलिंडर, टेंपो, ट्रैक्टर आदि लेकर आते-जाते हैं। इसकी शिकायत वह कई बार शासन प्रशासन से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आरोप है कि शुभम रेस्टोरेंट के मलिक ओमवीर प्रजापति व दीपक अग्रवाल उर्फ भोले की दबंगई से तंग आकर वह घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने अपने मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं। इनमें अरुण बत्रा, भारत बत्रा, शनि बत्रा, अमित कुमार, कस्तूरी राजकुमार छाबड़ा, सौरभ अरोरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि 20 नवंबर को शनि बत्रा व भारत बत्रा ने शुभम रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
बयान...
पलायन को मजबूर के पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ पहले से थाने में प्राथमिकी दर्ज है। -पंकज लवानिया, सीओ, मवाना