फलावदा। जवत्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विद्या भारती मेरठ और बागपत जिले के 12 शिशु मंदिरों के विभागीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल वर्ग में फलावदा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष चित्रा बिश्नोई व कुसुम लता बिश्नोई सभासद द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश निरीक्षक कमल कुमार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के बाल वर्ग में फलावदा की टीम प्रथम तथा हस्तिनापुर द्वितीय रही। शिशु वर्ग में फलावदा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच के अतिरिक्त गीत, भाषण, कला, मूर्तिकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें फलावदा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रांतीय समिति की ओर से कार्यालय प्रमुख ठाकुरदास उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य सुबोध सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति की ओर से प्रबंधक प्रदीप बिश्नोई, राकेश सैनी, विजय बिश्नोई, सत्यप्रकाश आर्य, महेश अग्रवाल, भास्कर अग्रवाल, यशपाल सिंह बिश्नोई, विकास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।