{"_id":"6849e4ebeee54a2c8f02745b","slug":"fake-table-tennis-balls-worth-rs-35-lakh-were-seized-meerut-news-c-72-1-mrt1062-135134-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख रुपये की नकली टेबिल टेनिस की बॉल्स पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख रुपये की नकली टेबिल टेनिस की बॉल्स पकड़ीं
विज्ञापन
नौचंदी पुलिस ने टेबल टेनिस बॉल बनाने वाले डुप्लीकेट फैक्ट्री पकड़ी
मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम के साथ नौचंदी पुलिस ने गांधी नगर सूरजकुंड में नवीन स्पोर्ट्स के गोदाम पर छापा मारकर नकली टेबिल टेनिस बाल पकड़ी है। जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। सिक्सिट और निविया ब्रांड की नकली बाल को कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिल रही थी कि नवीन स्पोर्ट्स गांधी नगर में निविया और सिक्सिट कंपनी की नकली टेबिल टेनिस बाल बनाई जा रही है। जिसको उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेने के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और नौचंदी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम का गठन कर नवीन स्पोर्ट्स पर टीम के साथ पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से सिक्सिट कंपनी की 912 बाल और निविया कंपनी की 906 बाल बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। पुलिस के सामने से आरोपी नवीन भाग गया, जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि वह कितने समय से यह धंधा कर रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।