फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake sanitizer factory busted, three arrested

नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fake sanitizer factory busted, three arrested
नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना काल में खतरनाक केमिकल से सैनिटाइजर बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है। कंकरखेड़ा में नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का शुक्रवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर बरामद किया है।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के मुताबिक, एक मुखबिर से सूचना मिली कि पावली खास रोड पर वेंकटेश्वर कॉलेज के पीछे मकान के अंदर नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इंस्पेक्टर ने एनएच-58 हाईवे चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार को पुलिस बल के साथ लेकर फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री का मालिक सार्थक कंसल पुत्र अजय कंसल निवासी उदय सिटी पल्लवपुरम फेस-2 तथा उसके साथ दो कर्मी अरुण पुत्र प्रमोद कुमार और राहुल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मेहंदी मोहल्ला कंकरखेड़ा अवैध रूप से सैनिटाइजर का निर्माण कर रहे थे। मौके से काफी मात्रा में केमिकल तथा अवैध रूप से निर्मित किया गया सैनिटाइजर, हैंड केयर कंपनी के रैपर व खाली बोतल आदि सामान मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में सार्थक कंसल ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री सीमा अजय केमिकल के नाम से है। सैनिटाइजर बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है। कोरोना संक्रमण के समय में सैनिटाइजर की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए नकली सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू किया था। फैक्ट्री मालिक सार्थक कंसल व कर्मी अरुण तथा राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध रूप से निर्मित किया गया सैनिटाइजर तथा केमिकल, सैनिटाइजर बनाने के उपकरण पुलिस ने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बरामद नकली सैनिटाइजर की मौके पर ही ड्रग इंस्पेक्टर पवन से भी जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से केमिकल से बनने वाला करीब 200 लीटर सैनिटाइजर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed