फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake racket of getting married in the middle of the city

बीच शहर चल रहा शादी कराने का रैकेट

Wed, 27 Nov 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fake racket of getting married in the middle of the city
शहर के बीच चल रहा शादी कराने का फर्जी रैकेट
विज्ञापन

मेरठ। शहर के बीच में शादी कराने का ऐसा फर्जी रैकेट चल रहा है, जिसमें न जाने कितने लोगों को अपने झांसे में फंसाकर ठगी कर ली है। तलाकशुदा और विधवा महिलाओं की तरफ से वैवाहिक सूचना देकर ऐसे व्यक्तियों को ठगा जा रहा है, जिनकी शादी नहीं हो रही। इस गिरोह में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और युवती शामिल हैं। पूर्व में इसी गिरोह द्वारा एक महिला का नाम व पता बदलकर उसे दिल्ली निवासी व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया।
एसएसपी ऑफिस पर की गई शिकायत में कहा गया कि तलाकशुदा व विधवा महिलाओं की ओर से अलग-अलग माध्यम से सूचना प्रकाशित कराई जा रही है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित कार्यालय में पहुंचते हैं, जो व्यक्ति शादी करने का इच्छुक होता है उसका नाम, पता, उम्र, व्यवसाय, नौकरी और जमीन के बारे में पूछा जाता है। जिसके बाद शादी करने वाले व्यक्ति से 5100 रुपये जमा कराए जाते हैं। गिरोह की संचालिका महिला बताती हैं कि इन्हीं पैसों में से हम शादी के कागजात तैयार कराकर कोर्ट मैरिज करा देंगे। यदि महिला पसंद नहीं आती है तो 1500 रुपये फीस काटकर 3600 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। फिर गिरोह शादी करने वाले इच्छुक व्यक्ति को महिलाओं के फोटो दिखाता है। दो या तीन महिलाओं के ही फोटो दिखाए जाते हैं। शादी करने वाले व्यक्ति को जो महिला पसंद आ जाती है, उस महिला से बातचीत कराई जाती है। जिसके बाद फर्जी तरह से तैयार की गई महिला शादी करने को तैयार हो जाती है।
विज्ञापन

दुल्हन पसंद आने पर अलग से कमीशन:
शादी करने वाले व्यक्ति को जब महिला पसंद आ जाती है तो महिला से बातचीत कराई जाती है। जैसे ही आदमी चलने लगता है तो उससे कहा जाता है कि दुल्हन पसंद आने के 600 या अन्य रुपये अलग से दे दो। संचालिका इन पैसों को अलग से ले लेेती है। यह गिरोह अलग-अलग लोगों को ऐसे ही अपने जाल में फंसा रहा है। शादी करने लिए जिस महिला से बातचीत कराती है वह महिला चार या पांच दिन में व्यक्ति को फोन करती है कि मैं बीमार हूं और मुझे कुछ परेशानी है। जिसके बाद दिए गए अकाउंट में दो या तीन हजार रुपये डलवा लिए जाते हैं। बाद में यही महिला कॉल करके कहती है कि मेरा भाई काम से बाहर गया है, शादी के लिए पांच या छह माह का इंतजार करना होगा। इंतजार नहीं कर सकते तो शादी के लिए किसी अन्य महिला को तलाश लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह महिलाओं ने बना रखा है गिरोह:
इस गिरोह में एक संचालिका और छह अन्य महिलाएं शामिल हैं। जो आपस में पैसे का बंटवारा करती हैं। संचालिका का आधा पैसा होता है, जबकि आधे पैसे में अन्य सभी महिलाएं शामिल होती हैं। गिरोह में मवाना के एक गांव निवासी महिला के अलावा, शहर की भी कई महिलाएं शामिल हैं। शादी के नाम पर यह गिरोह महिलाएं दिल्ली और अन्य राज्यों में बेचता है।

पकड़ी गई थी लुटेरी दुल्हन:
2016 में कंकरखेड़ा में आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव ने लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश किया था। यह महिला एक साल में 17 लोगों से शादी के नाम पर ठगी कर चुकी थी। जिसमें आठ लोगों से शादी की और शादी के एक या दो दिन में ही ज्वैलरी और अन्य नकदी लेकर फुर्र हो जाती थी।
- कुछ इस तरह से हुई बातचीत
रिपोर्टर: मैं मवाना रोड से बोल रहा हूं
संचालिका: मेरा नंबर कैसे मिला और बताइए।
रिपोर्टर: विज्ञापन में देखकर मोबाइल नंबर मिला है।
संचालिका: कास्ट क्या है?
रिपोर्टर: जाट
संचालिका: खेती है या कुछ नौकरी करते हो।
रिपोर्टर: फैक्टरी में नौकरी करता हूं।
संचालिका: कितनी सैलरी मिलती है।
रिपोर्टर: 10 हजार रुपये।
संचालिका: कितनी उम्र है.. संचालिका बाद में बात करने की कहकर कॉल काट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed