फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake Petrol-Diesel Case: Action has taken against the supply department by DM in Meerut

नकली पेट्रोल-डीजल मामला: आपूर्ति विभाग पर गिरी गाज, डीएम ने एडीएम और एसपी सिटी को सौंपी जांच

Sat, 24 Aug 2019 11:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Aug 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Fake Petrol-Diesel Case: Action has taken against the supply department by DM in Meerut
नकली पेट्रोल-डीजल मामला - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नकली पेट्रोल-डीजल बनाने के प्रकरण में प्रशासन स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को डीएम अनिल ढींगरा ने एडीएम सिटी और एसपी सिटी को संयुक्त मजिस्ट्रियल जांच सौंपते हुए आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की गहनता से जांच के आदेश दिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये है नकली पेट्रोल-डीजल का असली सच, जलेबी के रंग से तैयार करते थे तेल, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मेसर्स पारस केमिकल्स ग्राम डूंगरावली, वेदव्यासपुरी दिल्ली रोड और गणपति पेट्रोकैम उद्योगपुरम परतापुर के गोदामों पर नकली तेल बनाकर अवैध कारोबार किया जा रहा था। इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह को उनके तैनाती स्थल से हटाकर जिला आपूर्ति कार्यालय से संबद्ध किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ को संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेल माफियाओं ने उगले 10 पेट्रोल पंपों के नाम, लेकिन दबाव में झुके अफसर, ये रही बड़ी वजह

बता दें कि इस पूरे प्रकरण को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रियल जांच बैठाई है। अपर जिलाधिकारी नगर और एसपी सिटी को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस जांच में वह संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता, उनकी भूमिका की विस्तार से जांच करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed