फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake Facebook ID of CM Yogi was created and obscene photos of girls were posted

Meerut News: सीएम योगी की फर्जी फेसबुक आईडी बना युवतियों के अश्लील फोटो डाले

Thu, 27 Mar 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fake Facebook ID of CM Yogi was created and obscene photos of girls were posted
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवतियों के अश्लील फोटो अपलोड किए गए हैं। यह फेसबुक पेज भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के पास पहुंचा तो उन्होंने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने साइबर थाने की पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से पेज बनाया गया है। इसमें काफी लोगों को जोड़ा गया है। पेज पर अर्द्धनग्न अवस्था में कुछ युवतियों के फोटो अपलोड किए गए हैं। जिन्हें कुछ लोग लाइक भी कर रहे हैं। स्टोरी पर भी युवतियों के अश्लील फोटो लगाए गए हैं। नरेंद्र उपाध्याय ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से कहा कि यह सीएम की छवि खराब करने का बड़ा प्रयास है। इसकी विस्तार से जांच होनी चाहिए और आरोपियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आईपी एड्रेस से आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। ऐसे में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एसपी सिटी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साइबर थाने की पुलिस को इस मामले की जांच के लिए लगाया है। इस दौरान हिमांशु गर्ग, विकास गुप्ता, प्रवीण शर्मा, अनुपम अरोरा, नरेश शर्मा, शिवा वेद, मनोज धानक, रवींद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed