फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake CIA officer arrested, thug was used to get jobs

अमेरिकी ऑफिसर बनकर करता था ठगी, मुजफ्फरनगर से हुआ गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Fake CIA officer arrested, thug was used to get jobs
फर्जी सीआईए ऑफिसर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में अमेरिका का फर्जी सीआईए ऑफिसर बनकर लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो फर्जी आईडी भी बरामद की हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की सुबह नगर के रहने वाले डॉ. पठान इस्तकार ने पुलिस को फोन करके बताया कि एक युवक जो अपने को सीआईए का ऑफिसर बताता है। उसने उसको सीआईए में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह सीआईए में नौकरी लग जाने पर आईडी कार्ड लेकर बुढ़ाना रोड पर खड़ा है और फोन करके उससे एक लाख रुपये लाकर देने को कह रहा है। इंस्पेक्टर ने एसआई अजय कुमार को पुलिस फोर्स के साथ बुढ़ाना रोड पर भेजा। एसआई ने उस युवक को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ करने पर युवक फर्जी सीआईए ऑफिसर निकला। उसने अपना नाम हरियाणा के रोहतक में किला रोड निवासी श्यामलाल भागवत पुत्र बिजेंद्र भागवत बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी दो आईडी कार्ड भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

साथी बदमाश सचिन एनकाउंटर में मारा गया

Fake CIA officer arrested, thug was used to get jobs
फर्जी अफसर गिरफ्तार

आरोपी फर्जी सीआईए आफिसर श्यामलाल भागवत का तीन युवकों का गिरोह था। जिनमें एक साथ साथी रोहतक का कुख्यात बदमाश सचिन था। जिस पर 30 संगीन मुकदमे दर्ज दर्ज थे। सचिन को रोहतक में पुलिस ने पिछले वर्ष एनकाउंटर में मार गिराया था। दूसरा साथी अखिलेश मिश्रा भी शातिर किस्म का बदमाश है। श्यामलाल भागवत सिर्फ ठगी करने का काम करता है। वह 20 दिन पूर्व ही यूपी में आया था और अलग अलग शहरों में दोस्त बनाकर उनके घर पर अब तक रहा।

आईबी के कार्ड भी बनाए
आरोपी श्यामलाल भागवत ने आईबी के कार्ड भी बनाए हैं। कार्ड बनाकर उसने दिल्ली, हरसियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में करीब दर्जनों लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी की है। आरोपी ने बताया कि वह इंटरनेट के जरिए कार्ड बनवाता था। जिनको बनवाने में करीब 300-400 रुपये का खर्च आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed