फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake book case: Dabish to arrest the accused

नकली किताब मामला : आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश

Wed, 03 May 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fake book case: Dabish to arrest the accused
मेरठ। एनसीईआरटी की नकली किताब छापने के प्रकरण के मामले में भाजपा नेताओं ने आरोपियों को संरक्षण दे रखा है। पूर्व विधायक के पीए अवनीश मित्तल और पीयूष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे है। बरेली पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

24 मार्च 2023 को बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने छापा मारकर एनसीईआरटी की नकली किताब पकड़ी थी। छापे के दौरान सोलह हजार से अधिक किताबे अवैध रुप से मिली थी। टीम ने भोजीपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले मे मैनेजर मेरठ रोहटा बनवारीपुर निवासी नफीस अहमद को गिरफ्तार किया था। नफीस के बयानों के आधार पर पुलिस ने अवनीश मित्तल, सोनू गुप्ता, पीयूष बंसल, भाजपा नेता संजीव गुप्ता का भतीजा सचिन गुप्ता, राहुल के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे। सभी आरोपियों के गैरजमानती वारंट कोर्ट ने नौ अप्रैल को जारी कर दिए है। मेरठ और बरेली पुलिस के अधिकारियों पर लगातार भाजपा नेता दबाव बना रहे है। पुलिस हालांकि किसी की नहीं सुन रही है। लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बरेली के एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे है। अब अवनीश मित्तल, राहुल गुप्ता, सोनू व पीयूष कंसल की तलाश के लिए टीम दोबारा मेरठ भेजी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed