फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fair in Shiva temples, everywhere Bhole Bhandari is praised

शिवालयों में मेला, हर तरफ भोले भंडारी की जय जयकार

Wed, 23 Jul 2025 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fair in Shiva temples, everywhere Bhole Bhandari is praised
मेरठ..कंवलजीत..ओघड़नाथ मंदिर में त्रियोदशी का जल चढतर भक्त......संवाद - फोटो : arnia news
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में सूर्योदय के साथ शिवलिंग पर कांवड़ियों के साथ अन्य शिवभक्तों ने त्रियोदशी का जलाभिषेक किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। मंदिर में सुबह से ही भोलेनाथ की जय-जयकार हो रही थी। शिवाष्टक का पाठ और आरती की गई। जिलाधिकारी, एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी रूप, गर्भग्रह में व्यवस्था, कांवड़ियों के आगमन और प्रस्ताव के साथ विश्राम के स्थान के विषय में भी जानकारी की गई।
विज्ञापन

मंदिर में रात से ही पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबल तैनात रहे। सुबह से ही मंदिर में आने वाले तीन मार्गों पर छोटे बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। गुरुण द्वार से भक्तों ने जलाभिषेक के लिए प्रवेश किया। नंदी द्वार से शिवभक्तों को मंदिर से बाहर भेजा गया। गरुण द्वार पर मंदिर समिति ने लोटे के साथ गंगाजल की भी व्यवस्था की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि सुबह रात तक कांवड़ियों सहित लगभग 25 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवभक्तों को मंदिर में जाने के लिए दो स्थानों 500 मीटर और एक स्थान पर 700 मीटर दूर रोक दिया गया। नैंसी चौराहा, एमएच रोड मुखबधिर विद्यालय और वेस्ट रोड शनि देव मंदिर से शिवभक्त को पैदल शिवालय तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाईवे पर सुबह से चलती रहीं डाक कांवड़
- शहर में दिल्ली, हरियाणा के डाक कांवड़ियों का दोपहर से आगमन हो गया। दिल्ली सहित हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचने के लिए तूफानी डाक कांवड़ों ने सात घंटे से 18 घंटे तक का समय निर्धारित किया। कांवड़ियां अभिषेक ने बताया कि मेरठ सहित आसपास की डाक कांवड़ियों ने मंगलवार रात्रि 12 बजे जल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed