फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory operator died in road accident

सड़क हादसे में फैक्टरी संचालक की मौत

Thu, 05 Jun 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Factory operator died in road accident
दुर्घटना में मरे बिट्टू का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
बहसूमा। रामराज स्थित बापू हेमराज मंदिर के पास सोमवार रात को फिरोजपुर निवासी टाइल फैक्टरी संचालक बिट्टू (33) बाइक सामने से आ रही बाइक भिंडत हो गई। पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। हादसे में बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन


गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बिट्टू (33) ने गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर टाइल फैक्टरी लगा रखी है। सोमवार रात वह बाइक से रामराज जा रहा था। रास्ते में बापू हेमराज मंदिर के पास सामने से आ रहे रामराज निवासी प्रियांशु की बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बिट्टू सड़क की तरफ और प्रियांशु सड़क किनारे गिर गए। इसी दौरान बहसूमा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बिट्टू को कुचल दिया। हादसे में बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार चालक प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना भिजवाया। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि देर शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



परिवार का रोकर बुरा हाल

सैफपुर फिरोजपुर निवासी बिट्टू की शादी नेहा की शादी 5 वर्ष पूर्व ही हुई थी। हादसे की जानकारी पर परिवार रो रो कर बुरा हाल है। उसके एक एक पुत्री परी दो वर्ष व पुत्र लड्डू एक वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed