फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factionalism intensifies between two sides in Mangatapuram's conversion case

धर्मांतरण प्रकरण: मंगतपुरम में गुटबाजी होने से दहशत का माहौल

Tue, 01 Nov 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Factionalism intensifies between two sides in Mangatapuram's conversion case
मंगतपुरम के धर्मांतरण मामले में दो पक्षों में गुटबाजी तेज
विज्ञापन

मेरठ। मंगतपुरम मामले में धर्मांतरण की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक होने के बाद यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच गुटबाजी भी शुरू हो गई। एक पक्ष धर्मांतरण कराने का आरोप लगा रहा है और दूसरा पक्ष जमीन खाली कराने के लिए झुग्गी-झोपड़ी हटवाने की साजिश बता रहा है। दोनों पक्षों में गुटबाजी को देखते मंगतपुरम में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, पुलिस का दावा है कि फरार महेश पास्टर, अनिल पास्टर और छबीली उर्फ शिवा की तलाश में दबिश चल रही है।
दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में 400 लोगों के धर्मांतरण कराने के मामले में नामजद तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को ब्रह्मपुरी पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस के अलावा एलआईयू, इंटेलीजेंस और दिल्ली की एक टीम जांच में जुटी है। सोमवार सुबह इंटेलीजेंस ने अस्थायी चर्च में रखी अलमारी से ईसा मसीह की धार्मिक पुस्तक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी महेश पास्टर, भटीपुरा रेलवे रोड निवासी अनिल पास्टर और मंगतपुरम निवासी छबीली उर्फ शिवा की तलाश की जा रही है। सोमवार को दिनभर मंगतपुरम में पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया कि आपस में विवाद न बढ़ाएं। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने पड़ेगी।
विज्ञापन

अस्थायी चर्च पर लगाए झंडे
जिस अस्थायी चर्च में धर्म परिवर्तन की पाठशाला लगाई जाती थी, वहां पर लोगों ने सोमवार को भाजपा और हिंदुत्व के झंडे लगा दिये। इसका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। बताया गया कि शाम को पुलिस ने मंगतपुरम में जाकर झंडे उतरवा दिए है। चर्चा कि धर्मांतरण के मामले को कुछ लोग तूल देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब करने की कोशिश
झुग्गी-झोपड़ी में गुटबाजी के चलते माहौल खराब करने का प्रयास चल रहा है। धर्मांतरण की बात को नकारते एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि उन्हें वहां से जबरन हटाया गया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। एक सप्ताह पहले झुग्गी-झोपड़ी खाली कराने के लिए डीएम-एसएसपी को कुछ लोग मिले थे। साजिश करके उनको हटवाने की प्लानिंग चल रही है।

दिल्ली निवासी महेश पास्टर मुख्य आरोपी है। वह अपने नौकर अनिल पास्टर के जरिये मंगतपुरम पहुंचा था और फिर वहां लोगों को खाने का सामान मुहैया कराना शुरू किया था। वहीं, मुकदमे में मंगतपुरम का छबीली उर्फ शिवा भी नामजद है। इनकी तलाश जारी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed