फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Facility center to be built for medicine manufacturing testing

Meerut News: मेडिसिन मैन्यूफेक्चरिंग टेस्टिंग के लिए बनेगा फेसिलिटी सेंटर

Thu, 12 Feb 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Facility center to be built for medicine manufacturing testing
- नए उपायुक्त के साथ उद्यमियों ने औद्योगिक विकास पर किया मंथन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट फोरम ने पूर्व उपायुक्त उद्योग दिपेंद्र कुमार को मुरादाबाद स्थानांतरित होने की शुभकामनाएं दीं और नए उपायुक्त अमरीश पांडेय का स्वागत किया। लघु और मध्यम स्तर के उद्योगों के विकास पर भी मंथन किया गया। वहीं, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने भी उद्योगों से जुड़ीं समस्याओं और प्रगति के बारे में चर्चा की।
प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि औद्योगिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नए उपायुक्त अमरीश पांडेय ने कहा कि शहर में मेडिसिन मैन्यूफेक्चरिंग एवं टेस्टिंग के लिए कॉमन फेसिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। इससे दवा उद्योग को बढ़ाने, दवाओं की गुणवत्ता एवं तकनीकी जांच के स्तर की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी।
विज्ञापन

वहीं, अलेक्जेंडर क्लब में हुए कार्यक्रम में पूर्व उपायुक्त दीपेंद्र कुमार ने कहा कि शहर के उद्यमियों ने बहुत सहयोग किया। यहां बहुत कुछ सीखने को भी मिला। फोरम के अध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि मेरठ का नाम देश और दुनिया तक पहुंच रहा है। सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि नए उपायुक्त के साथ उद्योग के लिए नीतियों को सरल बनाने और उद्योगों की रफ्तार के लिए जरूरी सुविधाओं के बारे में काफी चर्चा की गई। कार्यक्रम में रविंद्र एलने, प्रमोद कुमार, फार्मानुद्दीन, एसपी गुप्ता, अरिहंत जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed