फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eyesight is decreasing due to excess sugar: Dr. S Natarajan.

ज्यादा शुगर से कम हो रही आंखों की रोशनी : डॉ. एस नटराजन.

Sun, 01 Dec 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Eyesight is decreasing due to excess sugar: Dr. S Natarajan.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। पद्मश्री नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस नटराजन ने कहा कि लोगों में बढ़ती शुगर (डायबिटीज) की बीमारी के कारण आंखों की रोशनी कम हो रही है। काले मोतिया, सफेद मोतिया और आंख के पर्दे की अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। खानपान और दिनचर्या बेहतर रखें। शुगर को न बढ़ने दें। अगर आंखों पर इसका असर हो रहा है तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से इसका इलाज कराएं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में चल रहे नेत्र रोग विशेषज्ञों के यूपीकॉन सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को मुंबई से आए डॉ. नटराजन ने नेत्र रोगों पर व्याख्यान दिया। वह 60 हजार से ज्यादा नेत्र सर्जरी कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान, डॉ. विनोद राय, डा.मोहिता शर्मा, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. आरसी गुप्ता और डॉ. संदीप मित्तल के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में अतिथियों ने यूपी कॉन 2024 और यूपी जरनल की लांचिंग की।

अगले वर्ष गोरखपुर में होने वाले आयोजन के लिए गोरखपुर की टीम को चल वैजयंती ट्राफी दी गई। इस दौरान कानपुर से आए नए अध्यक्ष डॉ. मलय को कॉलर पहनाया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड आगरा से आए डॉ. धर्मेंद्रनाथ और नोएडा से आए डॉ. वीके तिवारी को दिया गया। डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरती, मनीष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ. अभिषेक चंद्रा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। nसफेद मोतिया के नए लेंस बाजार में आए : देहरादून से आए डॉ. गौरव लूथरा ने सफेद मोतिया के मरीजों के लिए नए लेंस के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि लेंस लगाने के बाद चश्मे की आवश्यकता नहीं रहती है। नेत्र की रोशनी भी बढ़ जाती है। दूर और दूर दोनों का साफ नजर आता है। nऑपरेशन से आंखों की रोशनी को बचा सकते हैं : डॉ. अमित गर्ग ने काले मोतिया की नई दवा और ऑपरेशन के बाद परिणामों के विषय में बताया। उन्होंने दावा किया कि 100 प्रतिशत रोशनी को बचाया जा सकता है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed