फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eyes well up at the anguish of Ali Asghar's martyrdom; elegies echo through the gatherings.

Meerut News: अली असगर की शहादत का दर्द सुन आंखें नम, मजलिसों में गूंजे नौहे

Thu, 25 Jun 2026 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 25 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Eyes well up at the anguish of Ali Asghar's martyrdom; elegies echo through the gatherings.
बड़ा मकान इमामबारगाह और इमामबाड़ा जाकिर हुसैन में शहीद हजरत अली असगर की याद में हुईं मजलिसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। मुहर्रम पर बृहस्पतिवार को नगर के बड़ा मकान इमामबारगाह और इमामबाड़ा जाकिर हुसैन में कर्बला के सबसे कम उम्र के शहीद हजरत अली असगर की याद में मजलिसें हुई। इस दौरान शबी-ए-जुलजनाह निकाला गया और अकीदतमंदों ने मातम कर शहजादी फातिमा को उनके लाल का पुरसा पेश किया। छह माह के अली असगर की शहादत का मार्मिक बयान सुनकर सोगवारों की आंखें नम हो गईं।
मजलिस में नौहाख्वानी तनवीर हसन और जावेद रजा ने की। इमामबाड़ा जाकिर हुसैन में मौलाना अली अब्बास तथा बड़ा मकान इमामबारगाह में मौलाना समद नकवी ने खिताब फरमाया। उन्होंने कर्बला के घटनाक्रम का वर्णन करते हुए बताया कि जब मैदान-ए-कर्बला में इमाम हुसैन के सभी साथी और मददगार शहीद हो गए, तब उन्होंने मदद की पुकार लगाई। इस पुकार को सुनकर झूले में मौजूद छह माह के अली असगर भी बेचैन हो उठे।
विज्ञापन

मौलाना ने बताया कि इमाम हुसैन अपने पुत्र अली असगर को गोद में लेकर फौज-ए-यजीद के सामने पहुंचे और बच्चे के लिए पानी की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी नजर में इमाम दोषी हैं तो इस मासूम का क्या कसूर है। इसके बावजूद फौज की ओर से कोई रहम नहीं दिखाया गया। बयान के अनुसार हुरमला द्वारा छोड़ा गया तीन फाल वाला तीर अली असगर के गले को चीरता हुआ निकल गया, जिससे उनकी शहादत हो गई। दर्दनाक मंजर का जिक्र होते ही मजलिस में मौजूद सोगवार फूट-फूट कर रो पड़े। मजलिस के बाद लावड़, फलावदा और महलका से आई अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम किया। कर्बला के शहीदों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सोगवार साजिद जैदी ने बताया कि मुहर्रम की 10 तारीख शुक्रवार को नगर में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान साजिद जैदी, शानू, अय्यूब हैदर, अशरफ, आरिफ, मेहंदी अब्बास, गुड्डू एडवोकेट, शबी हसन, हसीन, नाहिद, मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed