फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extortion demanded from young man in Nanu village, complaint filed

Meerut News: नानू गांव में युवक से मांगी रंगदारी, तहरीर दी

Sun, 11 Jan 2026 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from young man in Nanu village, complaint filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नानू गांव में एक युवक ने गांव के ही दूसरे युवक पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ित ज्ञानेंद्र गुप्ता पुत्र सतीश निवासी नानू गांव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि रंगदारी न देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि उक्त व्यक्ति पहले भी उससे रंगदारी की मांग कर चुका है लेकिन गांव के कुछ लोगों की मध्यस्थता से उस समय मामला सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इस बार आरोपी ने अपनी ससुराल पक्ष के लोगों के जरिए रंगदारी की मांग की है। तहरीर में बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसे अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed