{"_id":"5e9b5ada8ebc3e76082985ca","slug":"expressway-contruction-will-start-soon-city-news-mrt4782918160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे निर्माण शुरू होगा, जिलाधिकारी देंगे अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे निर्माण शुरू होगा, जिलाधिकारी देंगे अनुमति
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे निर्माण 20 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के बाद एनएचएआई ने डीएम अनिल ढींगरा को पत्र लिखकर निर्माण शुरू करने की अनुमति मांगी है। जिससे निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। पिछले महीने से एक्सप्रेस-वे का निर्माण ठप है। कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के सामने अब एक्सप्रेस-वे का कार्य जल्द निपटाने की चुनौती है। इसी को देखते हुए सरकार भी बड़े निर्माण कार्य शुरू कराने के पक्ष में है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को चार चरणों मे बनाया जाना है। एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण (32 किमी) में डासना से मेरठ तक कार्य किया जाना है। यहां अभी मिट्टी का कार्य किया जाना है। जिसको देखते हुए बारिश से पहले इस कार्य को निपटाने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट को जून-2020 तक पूरा किया जाना था। हालांकि कभी अधिग्रहण की समस्या, बारिश तथा अब कोरोना ने प्रोजेक्ट को बाधित किया है। जिससे इसकी कार्य अवधि को बढ़ाना होगा। अन्य राज्यों में शुरू हुए प्रोजेक्ट कार्य एनएचएआइ के अनुसार राजस्थान, गुजरात, बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट में कार्यो को शुरू कर किया गया है। हालांकि, मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया है। वहीं, निर्माणदायी कंपनी को भी कोरोना से बचाव के लिए काउंसलिंग की गई है। जिससे इस लड़ाई में जीत के साथ निर्माण कार्यो को भी शुरू किया जा सके।
मजदूरों की दिक्कत नहीं, मशीन करेंगी कार्य
जीआर इंफ्रा के पास कई आधुनिक मशीनें हैं। यदि मजदूरों की संख्या कम होगी तो इससे कोई असर प्रोजेक्ट नहीं पड़ेगा। कंपनी चाहती है कि बारिश के सीजन से पहले मिट्टी भराव का कार्य निपटा लिया जाए। जिससे बारिश आने पर सड़क निर्माण, ब्रिज आदि कार्य ही बच सकें। डीएम को निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति के लिए पत्र लिखा था। हालांकि अभी तक जवाब नहीं मिला है। हम गृह मंत्रालय की गाइड लाइंस के अनुसार कार्य शुरू करने की तैयारी में हैं।-अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआइ
विज्ञापन
एनएचएआई का पत्र प्राप्त हुआ है, लेकिन जिस तरीके का माहौल जनपद में है उसे देखते हुए अभी परमिशन नहीं दी जा रही है। इसके लिए शासन से भी गाइडलाइन मांगी गई है।-अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी मेरठ