फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressed gratitude to the MLA for the construction of Ikri Link Road.

Meerut News: ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण पर विधायक का आभार व्यक्त किया

Sun, 15 Feb 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude to the MLA for the construction of Ikri Link Road.
सरधना। मेरठ ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक अतुल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल प्रधान को उनके कुटी स्थित आवास पर जाकर पौधे भेंट कर आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने बताया कि संगठन लंबे समय से मेरठ-ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण की मांग कर रहा था। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को मार्ग की बदहाल और अवरुद्ध स्थिति से अवगत कराया था। विधायक अतुल प्रधान ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से लिया और मार्ग का निर्माण कराया। इस रास्ते से प्राथमिक विद्यालय, तालाब, धार्मिक स्थल ईदगाह, मीठे शाह मजार, क्षेत्रफल की दृष्टि से सरधना का सबसे बड़ा व प्राचीन कब्रिस्तान सहित कई महत्वपूर्ण स्थान जुड़े हुए हैं। साथ ही यह मार्ग जगमोहन नगर, मेरठ रोड, इस्लामाबाद, धर्मपुरी, ईकड़ी रोड, नई बस्ती और लोकप्रिय रोड जैसी कॉलोनियों को जोड़ने वाला मुख्य लिंक रोड है। इस मार्ग पर सरकारी आयुष्मान केंद्र और मातृ-शिशु केंद्र भी स्थापित हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के बाद अब इन संस्थानों का संचालन सुचारु रूप से हो रहा है। इसके अलावा आसपास की कॉलोनियों के मजदूर वर्ग को मेरठ रोड स्थित कारखानों और फैक्टरियों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। लिंक रोड बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। इस अवसर पर शाहबुद्दीन मलिक, समीर मलिक, जाहिद कुरैशी, हाफिज मोबीन और दानिश कस्सार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed