फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   exploit for dawry

विवाहिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश

Mon, 15 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
exploit for dawry
मेरठ। शादी में एक करोड़ रुपये खर्च न करने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर युवती की हत्या करने की कोशिश की। पति ने नशे में दुष्कर्म किया। यह आरोप लगाते हुए युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती की शादी 20 फरवरी 2018 को गढ़ रोड स्थित शिव शक्ति नगर निवासी युवक से हुई थी। युवक एक कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते थे। कहते थे कि शादी में एक करोड़ रुपये भी खर्च नहीं किए। उसका पति नशे की गोलियों का सेवन कर दुष्कर्म करता था। तीन जुलाई को पति ने बेरहमी से पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। रात में ही मायके वाले आए और उसे लेकर चले गए। पीड़िता ने भावनपुर थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, दहेज, पति के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़िता भावनपुर थाने पहुंची और बिलखते हुए कहा कि केस की जांच कर रहा दरोगा आरोपी पक्ष से मिल चुका है, वह कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना था कि जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed