{"_id":"6722a6831ddb4a278f0fa444","slug":"expert-unlocks-dvr-many-more-faces-will-be-exposed-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123747-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक्सपर्ट ने डीवीआर किया अनलॉक, कई और चेहरे होंगे बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक्सपर्ट ने डीवीआर किया अनलॉक, कई और चेहरे होंगे बेनकाब
विज्ञापन
होटल हारमनी इन में पकड़ा गया था कैसीनो
पुलिस लगातार कर रही सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में चल रही कैसीनो पार्टी मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। होटल के सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से ऑनलॉक कर लिया है। पुलिस ने होटल की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इनमें कुछ सफेदपोश भी बताए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कई आरोपियों के चेहरे बेनकाब होंगे।
हारमनी इन होटल में पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, साझेदार राजेश मिगलानी निवासी सम्राट पैलेस (हैंडलूम व्यापारी) राजेश जुनेजा निवासी सोतीगंज (मेटल कारोबारी) अशोक तनेजा निवासी पंचवटी परतापुर (गुब्बारा फैक्टरी) और अमित चांदना निवासी बेगमबाग (मोटर के तार की ट्रेडिंग) समेत 15 लोगों को नामजद किया था।
इसमें होटल के मैनेजर समेत तीन स्टाफ के लोग भी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों के बयान दर्ज कर चुकी है। सभी ने अपने बयानों में कैसीनो खेलने से इन्कार कर दिया। छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया था। होटल स्वामी की तरफ से डीवीआर का पासवर्ड नहीं बताया गया था, जिसकी वजह से वह खुल नहीं पाया।
विज्ञापन
बुधवार को एक्सपर्ट बुलाकर डीवीआर काे खोल लिया है। सीसीटीवी में छापामारी के दौरान होटल से भागते हुए लोग भी कैद हो गए। उनकी फोटो भी निकाली जा रही है। पुलिस जल्द ही इन लोगों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करेगी।
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि यहां से भागने वालों के नाम भी जल्द उजागर होंगे। सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।