फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Executive elections now on January 2, panic among BJP councilors

Meerut News: कार्यकारिणी चुनाव अब 2 जनवरी को, भाजपा पार्षदों में खलबली

Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Executive elections now on January 2, panic among BJP councilors
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते नगर निगम की कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव स्थगित हो गया है। अब दो जनवरी को चुनाव होगा। इससे भाजपा पार्षदों में फिर से सदस्य बनने के लिए खलबली शुरू हो गई है। अपने-अपने आकाओं से सिफारिश लगवाना शुरू कर दिया। अब नए वर्ष के आगमन पर कार्यकारिणी में नए छह सदस्य बनेंगे।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि पहले 28 दिसंबर को निर्वाचन होना था। इसके चलते बृहस्पतिवार को महापौर की अध्यक्षता में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ पार्षदों के नाम पर चर्चा हो गई थी। भाजपा पार्षद संदीप रेवड़ी, अनिल वर्मा, नरेश कश्यप, दीपिका शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनना तय हुआ था। एआईएमआई ने पार्षद रिजवान अंसारी को सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा पार्षद कीर्ति घोपला, इकरामुद्दीन सैफी, नाजरीन शाहिद और कांग्रेस से सारिका शर्मा को सदस्य बनने के लिए विपक्ष में भी चर्चा चली थी।
विज्ञापन

चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने के चलते भाजपा पार्षदों में फिर से सिफारिश का दौरा शुरू हो गया। इनमें कार्यकारिणी से बाहर किए गए किसी सदस्य को दोबारा नामित किए जाने का नाम नहीं था। हालांकि भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा, विक्रांत ढाका ने सदस्यों ने अपनी दावेदारी मजबूती से रखी थी। भाजपा ने नए चेहरों को मौका न देने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कानपुर में विधायक की शपथ पर मेरठ में चर्चा
कार्यकारिणी चुनाव में पार्षदों के अलावा जनप्रतिनिधि मतदान करते हैं। कानपुर महापौर ने उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक को नगर निगम की बोर्ड बैठक में शपथ दिलाई है। इसके बाद ही कार्यकारिणी में मतदान करने का अधिकार होना बताया गया। इसको लेकर मेरठ नगर निगम में भी काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed