फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excise department team raid in a RO plant in Meerut and raw liquor recovered

मेरठ: आबकारी विभाग का आरओ प्लांट पर छापा, भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद, ये थी बड़ी योजना

Fri, 12 Mar 2021 01:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Mar 2021 01:55 PM IST
सार

  • आरओ प्लांट की आड़ में बनाई जा रही थी रेक्टिफाइड केमिकल मिश्रित शराब
  • तीस लाख रुपए का माल हुआ बरामद
  • पंचायत चुनाव में केमिकल मिश्रित शराब बांटने का था प्लान

विज्ञापन
Excise department team raid in a RO plant in Meerut and raw liquor recovered
आबकारी विभाग और पुलिस ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक आरओ प्लांट में छापा मारा। टीम ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़भराल गांव में पलक आरओ प्लांट की आड़ में बड़ा खेल चल रहा था। रेक्टिफाइड केमिकल से शराब बनाने की सूचना पर आबकारी व परिवर्तन दल के साथ स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को प्लांट पर मारा छापा। वहीं पुलिस को आता देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरओ प्लांट की आड़ में मिश्रित शराब को बनाने का यहां कई दिनों से धंधा चल रहा था। बताया गया कि पंचायत चुनाव में शराब सप्लाई करने की योजना थी। 
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम सुभाष पुत्र सुरेंद्र निवासी भूड़भराल है। उसके पांच अन्य साथी मौका देखकर फरार हो गए। इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर पोस्ट की वीडियो, सुसाइड नोट में बताई जाने देने की बड़ी वजह

पुलिस ने आरओ प्लांट से कई ड्रम, साढ़े चार सौ लीटर कच्ची शराब, स्क्रीन कैरेमल कलर, 16 हजार खाली पव्वे, एक हजार 80 भरे हुए पव्वे,13 हजार ढक्कन, एक लाख 35 हजार बारकोड और बोतलों पर लगाये जाने वाले स्टिकर बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक छोटा हाथी व एक डिस्कवर बाइक को कब्जे में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed