फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excellent performance of girl students in Kho-Kho competition

Meerut News: खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2025 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Excellent performance of girl students in Kho-Kho competition
सरधना। सोर्विन इंटरनेशनल स्कूल निवाड़ी गाजियाबाद में 17 नवंबर को खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता चार केटेगरी में आयोजित हुई, जिसमें द्रोण पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस लोनी, सोर्विन इंटरनेशनल स्कूल एकेडमी गाजियाबाद, लीलावती विद्या मंदिर मुरादनगर आदि सहित लगभग आठ स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में विद्यालय की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में सोर्विन इंटरनेशनल स्कूल को हराया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सेंट थॉमस नोएडा को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में ऋतिका फोगाट ने कप्तान तथा रूही राजपूत ने उप कप्तान के रूप में बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। गर्ल्स अंडर-14 वर्ग में भी विद्यालय की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में वाणी टीम की कप्तान तथा गुंजन उप कप्तान रहीं। टीम ने सेमीफाइनल में सोर्विन इंटरनेशनल स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उपविजेता बनी।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने विजेता व उपविजेता छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की इस सफलता में स्कूल के पीटीआई सियानंद, मोहम्मद आदिल और मानसी चौधरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed