फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examinations for Professional Courses to Begin on April 8

Meerut News: प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आठ अप्रैल से

Mon, 23 Mar 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Examinations for Professional Courses to Begin on April 8
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में बीएफए, बीएससी बॉयोटेक ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी सहित विभिन्न वार्षिक प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू होंगी। सुबह दस से एक बजे और दोपहर दो से पांच बजे तक की पालियों में ये परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं का कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी हो गया है। परीक्षाएं चार मई तक चलेंगी। प्रोफेशनल वार्षिक में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अप्रैल में एनईपी परीक्षाओं का विरोध
वहीं, अप्रैल में प्रस्तावित यूजी एनईपी परीक्षाओं का छात्रों ने विरोध का ऐलान किया है। छात्रों के अनुसार निर्धारित शैक्षिक दिवस पूरे किए बिना ही परीक्षा कराई जा रही हैं। अक्षय बैंसला के नेतृत्व में छात्रों ने शैक्षिक दिवस पूरे किए बिना परीक्षा कराने पर धरने की चेतावनी दी है। छात्रों के अनुसार दिसंबर और जून में सेमेस्टर परीक्षाएं होती हैं लेकिन विवि दो महीने पहले ही ये परीक्षाएं करा रहा है। छात्रों के अनुसार विवि ने समय से रिजल्ट देने के लिए जब ऑब्जेक्टिव पैटर्न भी कर दिया तो पेपर दो महीने पहले कराने का औचित्य क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed