{"_id":"6079f3618ebc3e8d1d4f3ae6","slug":"examination-of-fast-moving-nomination-papers-994-nominations-were-made-for-the-post-of-pradhan-bdc-and-gram-panchayat-member-mawana-news-mrt534799631","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से चल रही नामांकन पत्रों की जांच, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 994 नामांकन हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से चल रही नामांकन पत्रों की जांच, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 994 नामांकन हुए
विज्ञापन

मवाना। पंचायत चुनाव के तहत ग्राम प्रधान, बीडीसी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 994 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय में नामांकन पत्रों की तेजी से जांच शुरू की गई।
मवाना ब्लाक में पंचायत चुनाव के लिए 13 व 15 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया चली। निर्वाचन अधिकारी धुर्ण कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 374, बीडीसी के लिए 321 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 299 नामांकन पत्र मिले हैं। उनकी जांच का काम जारी है। नामांकन पत्रों की जांच का काम शनिवार शाम तक पूरा होने की संभावना है। रविवार को निरस्त और सही मिले नामांकन पत्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। वहीं परीक्षितगढ़ विकास खंड में भी नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हुआ। एडीओ पंचायत बाबू राम नागर ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 461, बीडीसी के लिए 417 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 871 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वहीं, माछरा ब्लॉक के आरओ घनश्याम सिंह ने बताया कि विकास खंड में प्रधान पद के कुल 368, बीडीसी के 328 और ग्राम पंचायत सदस्य के 756 नामांकन पत्र जमा किए गए। उनकी जांच शुरू हो गई है। यदि नामांकन पत्र में कुछ त्रुटि रह जाती है तो उस प्रत्याशी या प्रस्तावक को बुलाकर त्रुटि दूर कराई जाएगी। 18 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक दावेदार अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, सरूरपुर और रोहटा विकास खंड में भी सुबह आठ बजे से ही नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। जांच में कई दावेदारों के पर्चों में कमियां निकलीं। निरस्त नामांकन पत्रों की सूची शनिवार को ब्लॉक में चस्पा की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी जांच का जायजा लेते रहे। सरूरपुर में 27 ग्राम प्रधान, 65 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 385 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जबकि रोहटा ब्लॉक में 39 ग्राम पंचायत, 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 509 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही जांच
सरधना। ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुुरू हुआ। बीडीओ सुनीत कुमार ने अपने कक्ष में बैठकर नामांकन पत्रों की जांच को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम देखा। जिन नामांकन पत्रों में कुछ त्रुटि रह गई, उन दावेदारों को बुलवाकर पूरा कराया। ताकि किसी का पर्चा छोटी त्रुटि के कारण निरस्त न हो जाए। संवाद
नामांकन के बाद निकाला जुलूस, मुकदमा दर्ज
सरधना। गांव बहादरपुर में प्रधान पद के उम्मीदवार ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा करने के बाद जुलूस निकाला। पुलिस ने दावेदार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पद के दावेदार जगदीश पुत्र श्रीचंद ने गांव में डीजे के साथ जुलूस निकाला। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और जुलूस को रुकवाया। वीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जो भी दावेदार आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद