{"_id":"6387bebda359ca4b9c75fe5e","slug":"examination-of-b-ed-colleges-will-start-from-january-10-city-news-mrt6158821155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 10 जनवरी से शुरू होगी बीएड कॉलेजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 10 जनवरी से शुरू होगी बीएड कॉलेजों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 जनवरी से शुरू होगी बीएड कॉलेजों की जांच
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में 10 जनवरी से बीएड कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का नाम भी तय किया गया। 33 छात्रों को पीएचडी और एक को एलएलडी की उपाधि प्रदान करने की संस्तुति की गई। दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेडल की सूची को भी अंतिम रूप दिया गया।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्य परिषद की बैठक में बीएड कॉलेजों की जांच करने का निर्णय लिया गया। कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों की जांच की जाएगी। यदि नियुक्ति मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो विश्वविद्यालय द्वारा कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले जांच शुरू की गई थी, लेकिन कॉलेेजों द्वारा दो महीने का समय मांगने पर विवि द्वारा जांच रोक दी गई थी। अब यह जांच 10 जनवरी से दोबारा शुरू की जाएगी। जिसमें फैकल्टी नियुक्ति से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और कक्षाओं के संचालन को भी परखा जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. जितेंद्र के. बजाज शिरकत करेंगे। प्रमोद कुमार गुप्ता के प्रत्यावेदन पर दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रायोजित पदक डॉ. सुबोध गर्ग न्यास स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विदेशी भाषा विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. श्रद्धा पाल की दिल्ली विश्वविद्यालय में नियुक्ति होने पर उन्हें दो साल के लिए अवकाश प्रदान किया गया। विवि के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. वीके मल्होत्रा के मध्यप्रदेश खाद्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के कारण उन्हें पांच वर्ष का विशेष अवकाश प्रदान किया गया।
बैठक में डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रो. हरिभाऊ खंडेकर, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. एसएस गौरव, प्रो. अजय विजय कौर, प्रो. अतवीर सिंह, प्रो. संजय कुमार भारद्वाज, प्रो. संजय कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रमाकांत, डॉ. पीके गर्ग, प्रो. दिव्यानाथ, डॉ. वीरेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
शिक्षण सहायकों का पद होगा परिवर्तित
बैठक में निर्णय लिया गया कि विवि परिसर के विभिन्न शैक्षणिक विभागों में कार्यरत शिक्षण सहायकों के पद नाम को परिवर्तित कर सहायक आचार्य किया जाएगा। सांख्यिकी विभाग के प्रो. हरे कृष्णा को चयन समिति की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ आचार्य पद पर पदोन्नत किया गया।