फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Evidence of Mahabharata period found in survey, lakhagriha recorded in revenue records

Meerut News: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज लाखागृह

Tue, 06 Feb 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 06 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Evidence of Mahabharata period found in survey, lakhagriha recorded in revenue records
बागपत। बरनावा के लाक्षागृह में टीले पर पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले हैं। यह जगह राजस्व रिकाॅर्ड में लाखागृह (लाक्षागृह) के नाम दर्ज है, जिसका सरकार से नोटिफिकेशन तक जारी हुआ था। वन विभाग व सरकार से भी हिंदू पक्ष ने जमीन पर मालिकाना हक को लेकर न्यायालय में केस जीता था। इन सभी साक्ष्यों को न्यायालय में रखा गया था और ये सभी साक्ष्य मुस्लिम पक्ष की याचिका निरस्त होने के आधार बने।
विज्ञापन

न्यायालय में सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की ओर से सबसे पहले राजस्व रिकाॅर्ड दिया गया। जिसमें सरकार ने 25 नवंबर 1920 को उस जगह को प्राचीन धरोहर के रूप में लाखा मंडप मानते हुए नोटिफिकेशन जारी किया था। उसके बाद दोबारा 29 नवंबर 1065 में दोबारा नोटिफिकेशन जारी हुआ और इसको लेकर 21 सितंबर 1968 को गजट जारी होने पर सरधना तहसीलदार ने राजस्व रिकॉर्ड में इसे लाखागृह की जमीन दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

हिंदू पक्ष ने यह तर्क रखा कि यहां कौरवों ने लाख का किला बनवाया था। जिससे पांडवों को उसमें बुलाकर आग लगाकर मारना चाहते थे। यहां से सुरंग के सहारे वह बचकर निकले थे और उस सुरंग, लाख के किले की बड़ी ईंट, आग लगने पर जमीन के अंदर राख, शिव मंदिर के अवशेष के साक्ष्य भी यहां मौजूद हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण में यहां ये सब साक्ष्य मिल चुके हैं। इसलिए ही पुरातत्व विभाग ने उसे संरक्षित किया था। वहां ईंटों पर पुरानी भाषा में लेख भी लिखे मिले हैं। इसके साथ ही साक्ष्य दिया गया कि वन विभाग व सरकार ने इस जमीन को अपना होने का दावा किया था, न्यायालय में गांधी धाम समिति बरनावा का केस चला और वर्ष 1997 में हिंदू पक्ष की समिति केस जीत गई। इस तरह ये सभी साक्ष्य ही मुस्लिम पक्ष की याचिका निरस्त होने के आधार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिंदू पक्ष का चला आ रहा कब्जा
बरनावा के लाक्षागृह में वर्तमान में एक हिस्से में गुरुकुल आश्रम चल रहा है, वहां गोशाला भी बनी है। गुरुकुल के पास ही बड़ी यज्ञशाला बनी हुई है और वहां नलकूप भी लगा हुआ है। इसके अलावा जिसको शिव मंदिर होने का दावा किया गया है, उसके अवशेष और महाभारत कालीन वह गुफा अभी भी वहां मौजूद है। जिससे पांडवों के बचकर निकलने की बात कही जाती है। इन सभी पर फिलहाल हिंदू पक्ष की गांधी धाम समिति का कब्जा है और उसकी देखरेख भी समिति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed