फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Everyone must understand their responsibility in the development of the country: Hitler Tyagi

देश के विकास में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी : हिटलर त्यागी

Thu, 09 Oct 2025 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Everyone must understand their responsibility in the development of the country: Hitler Tyagi
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कार्यालय पर विकसित भारत, उत्तर प्रदेश आत्म निर्भर के अंतर्गत संकल्प संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर, प्रदेश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षितगढ़ के विकास को 12 सेक्टर में विभाजित कर हर नागरिक को घर, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, उद्योग, कृषि, सेवा के क्षेत्र में विकास का एजेंडा तैयार किया गया है। आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक परीक्षितगढ़ को विकसित बनाना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि देश के विकास में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। तभी विकसित प्रदेश व नगर की कल्पना साकार होगी। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास का एजेंडा पूर्ण किया जाएगा। संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राकेश शर्मा, डाॅ. भावना शर्मा, पूनम रूहेला, स्वाति चौधरी, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, प्रेमनाथ त्यागी, धर्मवीर त्यागी, कृष्ण गोपाल, पूर्व सभासद देवीदास गौतम ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वशिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, सभासद विकल गुर्जर, कमल कांत सिंघल, आदेश गुर्जर, रवि शर्मा, लवली, शौकीन ठेकेदार, संदीप जाटव, पूर्व सभासद सलीम, ओमवती कश्यप, चीनू यादव, इमरान तोमर, संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed