{"_id":"683f56f6666cfe214c0227c4","slug":"every-student-has-a-genre-of-music-and-dance-amit-kumar-singh-meerut-news-c-72-1-mct1004-134703-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर होती है संगीत-नृत्य की विधा : अमित कुमार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर होती है संगीत-नृत्य की विधा : अमित कुमार सिंह
विज्ञापन
मेरठ। डी ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ व सरस्वती शिशु मंदिर की 15 दिवसीय शास्त्रीय संगीत कर्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार सिंह ने कहा कि संगीत व नृत्य की कोई न कोई विधा प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर होती है। इस तरह की कार्यशाला में उन विधाओं को बाहर निकाला जाता है।
समापन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त अमित कुमार और विशिष्ट अतिथि एसबीआई के डीजीएम प्रशांत बरियर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में संगीत के विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य की विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कत्थक नृत्य, लहरा, राजस्थानी लोक नृत्य, राग भैरव, क्लासिकल संगीत, एकल व सामूहिक गायन व नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन शिल्पी गोयल ने किया। इस अवसर पर लोक गायिका नीता गुप्ता, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश अजमेरा, अरुण जिंदल, भावना ग्रोवर, अमन शर्मा, सुधीर त्यागी, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।