{"_id":"60d8ddd68ebc3e72d925b453","slug":"even-semester-ug-pg-examinations-will-be-held-from-15-city-news-mrt5447789100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू अपडेट: यूपी-पीजी की सम सेमेस्टर और बीएड की परीक्षाओं के लिए नया कार्यक्रम जारी, जानें कब से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू अपडेट: यूपी-पीजी की सम सेमेस्टर और बीएड की परीक्षाओं के लिए नया कार्यक्रम जारी, जानें कब से होंगी शुरू
Mon, 28 Jun 2021 10:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:11 AM IST
सार
सीसीएसयू ने यूपी और पीजी की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं बीएड की परीक्षाओं के लिए भी कार्यक्रम जारी हुआ है।
विज्ञापन
सीसीएसयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने यूजी और पीजी की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच होंगी। विवि ने 20 जुलाई से होने वाली बीएड की परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। बीएससी एजी की 17, 20 और 22 अप्रैल को स्थगित परीक्षा अब 20 जुलाई से होंगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू के कॉलेजों में यूजी और पीजी वार्षिक की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आठ जुलाई से चार पालियों में होंगी। पेपर की अवधि डेढ़ घंटा रहेगी। सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी कॉलेजों को परीक्षा की गाइडलाइन भेजी जा रही है। बीएड की सभी परीक्षाएं दो अगस्त तक खत्म हो जाएंगी। बीएड की परीक्षा भी डेढ़ घंटे की होगी।
विज्ञापन