फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even on the third day, bees stung ten people and broke six hives.

Meerut News: तीसरे दिन भी मधुमक्खियाें ने दस लोगों को काटा, छह छत्ते तोड़े

Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Even on the third day, bees stung ten people and broke six hives.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मधुमक्खियां के छते को तोड़ते हुए लोग
- दो दिन पहले जेई की हो गई थी मधुमक्खियाें के काटने से मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में तीसरे दिन भी मधुमक्खियाें का हमला जारी रहा। रविवार को दस लोगों को काटा। जेसीबी की मदद से विवि प्रशासन ने छह छत्ते हटाए। हॉस्टल के सभी छात्र-छात्राओं को बाहर आने के लिए मना कर दिया गया। मुख्य गेट बंद करके किसी को भी एंट्री नहीं दी गई। लाइब्रेरी को भी रविवार को बंद रखा गया।

शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि में घूमने के लिए पहुंचे हाइडिल के रिटायर्ड जेई धर्मवीर शर्मा की मधुमक्खियाें के हमले से मौत हो गई थी। शनिवार को भी मधुमक्खियाें ने कहर बरपाया था। होमगार्ड जितेंद्र कुमार समेत सौ लोगों को काट लिया था। एक छात्रा योग्यता घायल हो गई थी। रविवार को विवि के मुख्य द्वार पर लगे दो छत्तों को सबसे पहले तोड़ा गया। इसके अलावा विवि के अन्दर बने चार छत्तों को भी जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। छत्ते तुुड़वाने के दौरान विवि के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, छात्र नेता विनीत चपराना भी मौजूद रहे। बता दें कि छात्रों ने मधुमक्खियाें के छत्ते नहीं टूटने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दे रखी थी। जिसके बाद विवि प्रशासन की नींद टूटी और मधुमक्खियाें के छत्तों को तुड़वाया गया। मधुमक्खियाें को हटाने के लिए बाज को भी उड़ाया गया, जिससे मधुमिक्खयों को हटाया जा सका।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मधुमक्खियां के छते को तोड़ते हुए लोग

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मधुमक्खियां के छते को तोड़ते हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article