फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after scanning 100 CCTV cameras, the accused driver could not be apprehended.

Meerut News: 100 सीसीटीवी खंगालने के बाद भी आरोपी चालक नहीं चढ़ सका हत्थे

Sat, 13 Jun 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Even after scanning 100 CCTV cameras, the accused driver could not be apprehended.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले जाने के मामले में पुलिस को अभी तक आरोपी कार चालक का सुराग नहीं मिला है। किशोरी को करनाल से सकुशल तलाश किए जाने के बाद अब पुलिस का पूरा फोकस आरोपी की गिरफ्तारी पर है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में अब तक घटनास्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। कई स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि हरियाणा के करनाल निवासी जयभगवान की 17 वर्षीय बेटी को आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर आरोपी 10 जून की रात रुड़की रोड स्थित पीएसी नाले के पास से कार में बैठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने 12 जून को किशोरी को करनाल के चंडीगढ़ हाईवे के पास से सकुशल तलाश लिया था। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed