फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after 12 years, drinking water did not reach the house, the villager appealed to the SDM.

Meerut News: 12 साल बाद भी घर तक नहीं पहुंचा पेयजल, ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार

Tue, 02 Jun 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Even after 12 years, drinking water did not reach the house, the villager appealed to the SDM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव भामौरी निवासी ग्रामीण ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है कि गांव में करीब 12 वर्ष पहले पानी की टंकी बनने के बावजूद उसके घर आज तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
मामचंद ने एसडीएम सरधना को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में लगभग 12 वर्ष पूर्व पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उसके मकान तक पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं पहुंचता। इसके चलते घर में जलापूर्ति नहीं हो रही है। उनका कहना है कि उन्होंने विधिवत पानी का कनेक्शन ले रखा है, लेकिन कम प्रेशर के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे परिवार को रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण ने प्रशासन से घर तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed