फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Evaluate your actions yourself Doctor: Khanna

अपना मूल्यांकन खुद करें चिकित्सक: खन्ना

Tue, 02 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Evaluate your actions yourself Doctor: Khanna
मेरठ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को सलाह दी है कि वे अपने कार्यों का मूल्यांकन खुद करें। अगर वे अपने आप में कहीं कमी पाते हैं तो उसमें सुधार करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद बैठक में मंत्री सुरेश खन्ना ने डॉक्टरों से कहा कि आप स्वयं प्रश्नकर्ता, उत्तरदाता और मूल्यांकनकर्ता बनें। अगर 100 में से 100 नंबर आप खुद को नहीं नहीं दे पाते हैं तो इसका अर्थ है कि कहीं कोई कमी है। उसमें सुधार करें। उन्होंने कहा कि चरक संहिता में लिखा है कि एक वैद्य को मरीज के साथ पितृत्व व मातृत्व का रोल भी निभाना होता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि हर 15 दिनों में मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों और स्टाफ के लिए 90 मिनट की कार्यशाला हो। इस दौरान उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि वह आने वाले दिनों में मेडिकल का निरीक्षण कर सुनिश्चित करेंगे कि दिए गए निर्देशों का पालन हो रहा है कि नहीं। इस मौके पर डीएम अनिल ढींगरा, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा अनुज राठी, मेडिकल के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग, डॉ. विनय गोयल, डॉ. टीवीएस आर्य, डॉ. योगिता सिंह, सीएमओ डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना के साथ ही जीना है
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमें आगे भी कोरोना के साथ ही जीना है। ऐसे में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर प्रयोग करने के नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed