फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Estimates committee also sought reply in Kanha Upvan Gaushala case

कान्हा उपवन गोशाला प्रकरण में प्राक्कलन समिति ने भी मांगा जवाब

Sun, 31 Aug 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Estimates committee also sought reply in Kanha Upvan Gaushala case
मेरठ। परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला प्रकरण में प्राक्कलन समिति ने मेरठ नगर निगम से जवाब मांगा हैं। किस आयु का गोवंश, कहां से चोटिल और उसको कितना चारा दिया है, इसके बारे में जानकारी मांगी हैं। गोवंश बीमार या चोटिल है तो उसको पशु चिकित्सालय भेजें। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास ने एक समिति बनाने की बात कही। इस प्रकरण में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. हरपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने चार दिन पहले लखनऊ में अधिकारियों की बैठक ली थी। उसमें नगर आयुक्त सौरभ गंगवार भी शामिल थे। कैंट विधायक ने कहा कि समिति की बैठक में परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला का मामला भी उठाया गया था। गोशाला में कितने गोवंश है। उनका चारा और इलाज के क्या इंतजाम है। गोशाला में आने वाले गोवंशों का दाखिला कराया जाता होगा। यह गोवंश बीमार या फिर सड़क पर चोटिल हुआ है तो उसे गोशाला की बजाए पशु चिकित्सालय में भेजा जाए। पशु पालन विभाग को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गोशाला में दो पशु चिकित्सक की ड्यूटी निर्धारित करें। गोवंशों की दुर्दशा करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करें। गोवंशों का ब्योरा दें, जिससे निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों अफसरों पर कार्रवाई हो सके। प्रमुख सचिव ने एक समिति बनाकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed