फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Establishment of temporary police post in the cantonment

Meerut News: सरधना क्षेत्र के छावनी में अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना

Sun, 21 Sep 2025 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Establishment of temporary police post in the cantonment
नवाबगढ़ी, छावनी व आसपास के इलाकों में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छावनी इलाके में अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। यह चौकी छावनी के नाम से जानी जाएगी और इसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।

थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने अस्थायी पुलिस चौकी संचालित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अस्थायी चौकी में गांव नवाबगढ़ी, नगला ऑर्डर रोड नई बस्ती, तहसील तिराहा से दौराला पुल तक का क्षेत्र, मोहल्ला छावनी, मोहल्ला अहाता ईसाईयान, सांसी कॉलोनी इन सभी क्षेत्रों में अब पुलिस की तैनाती नियमित रूप से रहेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को त्वरित सहायता और बेहतर सुरक्षा माहौल मिल सकेगा। चौकी अस्थायी रूप से थाना सरधना के अधीन कार्य करेगी। स्थानीय थाने से ही मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से चौकी संचालन प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed