फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will visit Meerut tomorrow, will inaugurate many projects of Public Works Department

यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे मेरठ, लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं को करेंगे लोकार्पण 

Sat, 24 Jul 2021 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Jul 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
eputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will visit Meerut tomorrow, will inaugurate many projects of Public Works Department
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 25 जुलाई को मेरठ आएंगे। मौर्य रविवार सुबह 11.30 बजे सीधे सर्किट हाउस पहुंचकर मंडल की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, पत्रकार वार्ता का समय भी रखा गया है। उनके कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्य के बाद सरधना तहसील में स्थित नंगली गांव में गुरु मंदिर नांगली साहब भी जाएंगे।
विज्ञापन


वहां वह अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज से वार्ता करेंगे। वह कल नई दिल्ली से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे मार्ग से कार द्वारा 11 बजे मेरठ पहुंचेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

eputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will visit Meerut tomorrow, will inaugurate many projects of Public Works Department
तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम के. बालाजी - फोटो : Amar Ujala Meerut

कांवड़ नहर पटरी सहित करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास व लोकार्पण
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल तीन घंटे मेरठ में रहेंगे। उनके सरकारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह 11:00 बजे उनकी सभा सर्किट हाउस में होगी। इसके लिए अधिकारी शुक्रवार रात से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

मौसम विभाग के द्वारा बारिश की संभावना को देखते हुए जर्मन हैंगर को लगाया गया है। वहीं इस सभा में नोएडा, बागपत, बुलंदशहर के भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।  
शनिवार को भी सुबह से ही जिलाधिकारी के.बालाजी अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए और तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं, सर्किट हाउस के अंदर आने वाले अतिथियों की पार्किंग व्यवस्था की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed