{"_id":"69fdf20b3b0121861c080813","slug":"eo-is-not-available-how-can-problems-be-solved-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112280-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईओ नहीं मिलते, कैसे हो समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईओ नहीं मिलते, कैसे हो समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
- संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन फलावदा ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को नगर पंचायत से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में एसोसिएशन ने बताया कि ईओ का समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय में मिलने का कोई समय नहीं है। कई-कई दिन तक नगर पंचायत में नहीं आते हैं। व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उक्त समस्या को रखा गया था। 4 मई को पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी ईओ उपस्थित नहीं हुए। अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े हैं। कस्बे की नालियां और नाले कूड़े से भरे पड़े हैं।
बरसात में बीते वर्ष की भांति जलभराव से व्यापारियों को नुकसान होगा। नाले नालियों में भरी गंदगी से मच्छरों का आतंक है। इनसे संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा है। नगर पंचायत द्वारा गोशाला संचालित की जा रही है लेकिन उसके बावजूद काफी तादाद में गोवंश कस्बे के बाजारों व गलियों में घूमता रहता है। गोवंश को पकड़कर गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था की जाए। इन सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विपिन कुमार, अरुण कुमार, अजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, हरिकृष्ण आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
नगा पंचायत के ईओ सचिन पंवार का कहना है कि व्यापारियों ने मिलने के लिए समय लिया था। उसी समय गोशाला के संबंध में डीएम ने मीटिंग रख ली। इस कारण व्यापारियों को उसी दिन मीटिंग के बाद बुलाया गया लेकिन वह कार्यालय नहीं पहुंचे। कार्यालय में न बैठने और न मिलने की बात सरासर गलत है।