{"_id":"6a11bce96fb52341d5054e3a","slug":"eo-honored-for-achieving-100-target-in-digital-census-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105815-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिजिटल जनगणना में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर ईओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिजिटल जनगणना में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर ईओ सम्मानित
Sat, 23 May 2026 08:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 23 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
लावड़ - ईओ लावड़ मनोज कुमार को सम्मानित करते जिलाधिकारी। स्रोत : स्वयं
लावड़। देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत स्व-गणना अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर नगर पंचायत लावड़ को जिले में विशेष पहचान मिली है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत द्वारा चलाए गए जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रशासन और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। गौरतलब है कि शासन द्वारा 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को स्व-गणना का अवसर दिया गया था। अभियान को सफल बनाने के लिए ईओ मनोज कुमार ने चेयरपर्सन आफताब बेगम, सभासदों और कर्मचारियों के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। घर-घर संपर्क, वाल पेंटिंग और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक किया गया, जिसके चलते नगर में शत-प्रतिशत स्व-गणना पूरी हुई। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि अब पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण को 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय नगर पंचायत टीम और नगरवासियों को दिया।