फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entry fee fixed for Meerut Mahotsav, Chief Minister invited

Meerut News: मेरठ महोत्सव में एंट्री फीस तय, मुख्यमंत्री को न्योता

Sun, 15 Dec 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Entry fee fixed for Meerut Mahotsav, Chief Minister invited
मेरठ। 21 से 25 दिसंबर तक मेरठ महोत्सव के लिए स्टॉल और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई है। वीवीआईपी जोन का एंटी टिकट 1800 रुपए और दर्शकों की एंटी टिकट 100 रुपए फीस रखी गई है। इस महोत्सव का उद्देश्य कला, संस्कृति, विरासत, वाणिज्य, उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए डीएम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता दिया गया है। वह मेरठ आ सकते हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 2006 में विक्टोरिया अग्निकांड हुआ था, जिसके बाद से यहां पर बड़ा आयोजन नहीं हुआ। मेरठ महोत्सव कराने का उद्देश्य मेरठ में बढ़ती प्रतिभा उभारना है। विकास भवन सभागार में सीडीओ कार्यालय में 16 दिसंबर तक मेरठ महोत्सव में स्टॉल लगाने के लिए आवेदन कर सकते है। स्कूल अपने स्टॉल पर क्राफ्ट या गेम्स जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन

फूड और बेवरेज उत्पाद बेचने या प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है। कॉरपोरेट्स अपने प्रोडक्ट्स, सेवा या प्रचार गतिविधियां के लिए उपयोग कर सकते हैं। दस प्रतिशत ही आयोजकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन सर्विस चार्ज के रूप में देना होगा। सोशल क्लब्स, कॉरपोरेट, स्कूल्स ग्रुप बुकिंग के लिए सीडीओ कार्यालय में 16 दिसंबर तक में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके लिए दैनिक पास वीवीआईपी जोन 1800, प्लेटिनम जोन 800, गोल्ड जोन 500 और पांच दिन के महोत्सव सीजन पास प्लेटिनम जोन 3500, गोल्ड जोन 2000 रुपए तय की है। 100 रुपए सभी सामान्य दर्शकों के लिए एंट्री टिकट ऑनलाइन और प्रवेश द्वार पर भी उपलब्ध रहेगा। स्कूल के बच्चे अपने स्कूल का आईडी कार्ड दिखाकर 100 रुपये का सामान्य एंट्री पास ले सकते हैं। इसी एंट्री पास को किसी भी फूड स्टाल पर देकर 100 रुपये का फूड खरीद सकते हैं। पांच साल से कम आयु के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए महोत्सव प्रांगण में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस सुविधा के लिए उन्हें अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।


स्टॉल की बुकिंग सोमवार 16 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से जीएमडीआईसी ऑफिस (सूरजकुंड पार्क के सामने) में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। सभी टिकट अथवा पासेज की बुकिंग bookmyshow.com पर सोमवार 16 दिसम्बर 2024 दोपहर 2 बजे से की जा सकती है। स्टॉल की बुकिंग कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed