फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entrepreneurs will bow to the tricolor and say 'Salute to you mother'

उद्यमी करेंगे तिरंगे को नमन, कहेंगे मां तुझे प्रणाम

Fri, 01 Aug 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will bow to the tricolor and say 'Salute to you mother'
सुनील कैथवास....अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में शामिल उद्यमी
- अमर उजाला के अभिनव अभियान के लिए उद्यमियों ने दिए सुझाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम को सफल और भव्य बनाने के लिए बृहस्पतिवार को उद्यमियों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में उद्यमियों को अभियान में शामिल करने और इसे और बेहतर करने का संकल्प लिया। सात अगस्त को बाइक रैली के साथ मुख्य आयोजन शुरू होंगे।
अमर उजाला कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों ने कई प्रस्ताव पेश किए। न्यूटेक इंडस्ट्री तनुज गुप्ता ने कहा कि उद्यमी स्वयं बाइक रैली में शामिल होने के साथ ही अपने कर्मचारियों को दो घंटे के लिए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजेंगे। पीमा के अध्यक्ष निपुण जैन ने बताया कि आज से सभी उद्यमी और व्यापारी अपनी व्हाट्सएप पर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की डीपी लगाएंगे। इंद्रा ब्रिक वर्क संचालक राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार रैली में मजबूत साउंड सिस्टम लगाया जाए।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के जोन अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि उद्यमी शहर में बैनर लगवाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा संगठन श्रीराम पैलेस के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा। नमन कुमार और आकाश शर्मा ने कहा कि सोशल प्लेटफार्म की मदद से भी लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यानचंद नगर इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि वह पूरे बेगमपुल की सजावट करेंगे। सभी होर्डिंग चार अगस्त से लगने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली रोड पर भी रैली से पूर्व सजावट की जाएगी। क्रीड़ा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि इस अभिनव अभियान में संगठन हर कदम पर सहयोग करेगा।
आईआईए के वीपी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि रैली के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। समाजसेवी एवं उद्यमी मधुबन आर्य ने कहा कि सभी आयोजनों में टीम का सहयोग रहेगा। पूरी टीम बाइक रैली में आरंभ से अंत तक रहेगी। इस दौरान रविंद्र एलन, पंकज कुमार जैन, विवेक मित्तल, गुरमीत सिंह, आनंद कुमार जोहरी, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, पंकज जैन रहे।
रैली में शामिल होने के लिए कराएं व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रेशन
- बाइक या कार लेकर रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले लोग अपनी गाड़ी का नंबर, अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7617566168 पर भेंजे। इसी के आधार पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह रैली सात अगस्त को सुबह 9 बजे अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर से शुरू होगी।

-------
आज होगा सामाजिक संगठनों का संवाद

- अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर में शुक्रवार को सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम में शामिल होकर समाजसेवी कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव देंगे।
-------
ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
7 अगस्त : बाइक रैली
8 अगस्त : वीरांगना सम्मान
11 अगस्त : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
12 अगस्त: इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता
13 अगस्त : कवि सम्मेलन
14 अगस्त: एक दीपक देश के नाम
15 अगस्त: शहर के मुख्य चौराहों पर राष्ट्रगान
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed