फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entire Meerut closed against terrorism

आतंक के खिलाफ पूरा मेरठ बंद

Sun, 27 Apr 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Entire Meerut closed against terrorism
इकरार अहमद....कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना को लेकर बुढ़ाना गेट पर लगा मेरठ बंद का बैनर।
मेरठ। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को मेरठ पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पेट्रोल पंप, स्कूल, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर बंद रहे। हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी धर्म के लोग और धर्मगुरु, व्यापारी, समाजसेवी, नौकरीपेशा, चिकित्सक ने मिलकर बुढ़ाना गेट से विशाल जुलूस निकाला। इसके बाद कमिश्नरी पार्क में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिमखाना मैदान के पास बड़ी संख्या में लोग सुबह 8 बजे से ही एकत्रित होना शुरू हो गए। इस बीच आईएमए से चिकित्सक भी जुलूस के रूप में बुढ़ाना गेट पहुंच गए। आर्य समाज, संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता गुट के लोग भी खुली जीप और मोटरसाइकिलों पर पहुंच गए। नौ बजे तक हजारों की संख्या में लोग जिमखाना मैदान से बुढ़ाना गेट तक एकत्रित हो गए। इस बीच खैरनगर से दवा व्यापारी, सराफ, शिक्षक सहित बेगमपुल, आबूलेन, लालकुर्ती सहित गढ़ रोड के व्यापारी भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

जुलूस में युवा, वृद्ध, महिलाएं सभी के हाथों में तिरंगा, तो दूसरे हाथ में आतंकवाद विरोधी पोस्टर आदि लेकर निकले। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकांश लोगों ने सिर पर केसरिया टोपी पहनी थी। हर कोई पाकिस्तान के कायराना पूर्ण कृत्य के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। युवाओं के गुट काफी आक्रोश में दिखे और उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पोस्टरों में पहलगाम हमले के बाद वायरल हुए घटनास्थल के झकझोरने वाले फोटो भी दिखे। हजारों की संख्या में लोग जुलूस में नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नरी पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, दीपक शर्मा, अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, दलजीत सिंह, नीरज मित्तल, कमल दत्त शर्मा, विनोद भारती, महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज, यति मां चेतनानंद, खाटू श्याम मंदिर से दीदी, विजय आनंद अग्रवाल, विकास गिरधर, अंकुर गोयल, अंकित गुप्ता, रजनीश कौशल आदि रहे।
प्रदर्शन के दौरान लगा जाम, रूट किया डायवर्ट
छीपी टैंक, बच्चा पार्क, कचहरी और कमिश्नरी पार्क के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जाम हो गया। एसएसपी ऑफिस, बच्चा पार्क, आरजी कॉलेज के पास लगभग एक घंटे के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया।
धर्म गुरुओं ने किया शंखनाद
जुलूस में पंडित संजय त्रिपाठी शंखनाद करते चल रहे थे। इस दौरान पुजारी समाज से आचार्य नित्यानंद झा, शांति सुधांशु मिश्रा, आचार्य शांतनु त्रिपाठी, प्रवेश शास्त्री, पंडित कृष्णानंद, अमन शास्त्री आदि ने नारे लगाते हुए कहा कि इस कृत्य के बाद जिस हिंदू का खून न खौले वह खून नहीं पानी है।
शिक्षकों ने भी किया प्रदर्शन
कमिश्नरी पार्क के बाहर भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने तक्षशिला स्कूल के बच्चों के साथ आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, विद्या ग्लोबल का बैनर लेकर कुछ शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।

हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
समस्त शोकाकुल हिंदू समाज ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कश्मीर के पहलगाम में 27 निर्दोष हिंदुओं की नृशंस हत्या, उनका धर्म पूछकर हिंदू पहचान होने के बाद गोली मारकर हत्या की गई। हिंदू सैलानी अपनी पत्नी, बच्चों के साथ आए थे। कई नवविवाहिताओं का दांपत्य जीवन भी आरंभ नहीं हो पाया। यह अत्यधिक घृणित कृत्य किया गया है। मेरठ के समस्त हिंदू समाज का आग्रह है कि ऐसे आतंकवादी और उनके आकाओं को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। यही मृतकों की आत्माओं के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed