{"_id":"69b42ea851f127c272076c0e","slug":"entertainment-equipment-will-be-installed-in-six-council-schools-the-team-inspected-the-schools-meerut-news-c-73-1-smrt1029-106620-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छह परिषदीय विद्यालयों में लगेंगे मनोरंजन उपकरण, टीम ने की विद्यालयों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छह परिषदीय विद्यालयों में लगेंगे मनोरंजन उपकरण, टीम ने की विद्यालयों की जांच
विज्ञापन
खरखौदा के गांव सेत कुआं में मनोरंजन उपकरणों की जांच करती टीम (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। जिला प्रशासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए जिले के 68 विद्यालयों में झूले लगाए जाएंगे। जिसमें खरखौदा क्षेत्र के छह विद्यालयों में झूलों सहित अन्य मनोरंजन के उपकरण भी लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में 50 हजार रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर अनय मिश्रा के नेतृत्व में जांच कमेटी ने उपकरण लगे पहले गांव सेतकुआं के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर अनय मिश्रा के नेतृत्व में डीपीओ सुरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने सेतकुआं गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगे उपकरणों का निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र के साफियाबाद लोटी और मुंडाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय, अतराडा, सेतकुआं, कोल और आड़ के प्राथमिक विद्यालयों में यह उपकरण लगाए जाएंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि झूले लगने की सूचना से बच्चों में बड़े ही उत्साह का माहौल है। अब बच्चे यहां पर बोर नहीं होंगे। इस योजना से बच्चों का मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होगा।