{"_id":"68ab3ad1eb8ddd9a6802ee30","slug":"entered-the-shop-in-broad-daylight-broke-the-cash-box-and-stole-rs-120-lakh-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109870-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े दुकान में घुसकर गल्ला तोड़ 1.20 लाख चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े दुकान में घुसकर गल्ला तोड़ 1.20 लाख चुराए
Sun, 24 Aug 2025 09:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद, व्यापारी नेताओं ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
परीक्षितगढ़। बाइक सवार दो चोरों ने दिन दहाड़े किठौर तिराहे स्थित गुड्डू सैफी की टाईल्स मारबल की दुकान के अंदर घुसकर पेचकस से गल्ले का ताला तोड़कर 1.20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कस्बानिवासी गुड्डू सैफी पुत्र अब्दुल अजीज ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे वह दुकान के बराबर की गैलरी में अपनी कार अल्टों की सफाई कर रहा था। दुकान में कोई मौजूद नहींं था तभी बाइक सवार दो चोर वहां पहुंचे तथा रैकी करने के बाद एक चोर दुकान के अंदर घुस गया और एक बाइक के पास ही खड़ा रहा। चोर ने पेचकश से गल्ले का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार रूपए चोरी कर फरार हो गए। 112 पुलिस को सूचना देने के बाद कोई जवाब नहीं मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार राय को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आस पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। व्यापारी के साथ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री सचिन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल,उपाध्यक्ष चौधरी इंतजार अली, सैफी समाज अध्यक्ष अफजल सैफी आदि ने थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह पूर्व व्यापारी कमल सराफ की दुकान में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। जिससे व्यापारी में रोष व्याप्त है।