फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entered the restaurant and assaulted the staff.

Meerut News: रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट

Fri, 21 Nov 2025 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Entered the restaurant and assaulted the staff.
होटल कर्मचारी के साथ मारपीट करते सीसीटीवी में कैद आरोपी। (स्त्रोत होटल मालिक) बहसूमा।
रिवाल्वर व चाकू से धमकाने का मामला, घटना सीसीटीवी में कैद, दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज में मुख्य मार्ग पर स्थित शुभम रेस्टोरेंट में बीते बृहस्पतिवार को पड़ोसी सनी बत्रा और भारत बत्रा ने रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट की। कर्मचारी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन आरोपी बेरहमी से पीटते रहे। लाइसेंसी रिवाल्वर व चाकू दिखाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रेस्टोरेंट मालिक ओमवीर प्रजापति ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रामराज में मुख्य मार्ग स्थित शुभम रेस्टोरेंट संचालित है। रेस्टोरेंट का एक गेट पीछे की तरफ है। इस गेट से रेस्टोरेंट का सामान व सब्जी आदि ले जाते हैं। आरोप है कि उनके पड़ोसी शनि बत्रा व भारत बत्रा पीछे के रास्ते से उनके अंदर आने का विरोध करते हैं। कई बार आपस में कहासुनी हो चुकी है। रेस्टोरेंट के मालिक ओमवीर प्रजापति ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट की रसोई की सब्जी उनके कर्मचारी पीछे के दरवाजे से उतार कर रेस्टोरेंट के अंदर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी शनि बत्रा व भारत बत्रा उनके रेस्टोरेंट में घुसे और उनके कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट की। कर्मचारी हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगते रहे लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। आरोपी लाइसेंसी रिवाल्वर व चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि उक्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed